आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

बलिया : थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित सैदन चक के समीप रविवार की देर रात एक सिमेंट, छड़ की दुकान में लगी आग में लगभग 10 लाख के सामान जल कर राख हो गया. इस संबंध में शंभु ट्रेडर्स के संचालक शिवचंद्र पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि रविवार की रात […]

बलिया : थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित सैदन चक के समीप रविवार की देर रात एक सिमेंट, छड़ की दुकान में लगी आग में लगभग 10 लाख के सामान जल कर राख हो गया. इस संबंध में शंभु ट्रेडर्स के संचालक शिवचंद्र पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि रविवार की रात वह दुकान के पीछे अपने घर में सोये थे.

असामाजिक तत्वों के द्वारा दुकान के आगे बने शेड के नीचे रखे बाइक में आग लगा दी गयी. आग में शेड में रखा मोटरसाइकिल एवं एक ट्रैक्टर , गल्ला में रखे 13 हजार नगद जल गये. वहीं आग बुझाने आयी दमकल के पानी से करीब एक हजार बोरा सिमेंट बरबाद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >