श्रमिक प्रकोष्ठ की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा

भगवानपुर : सूर्यपुरा बाजार में जदयू की बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की. संचालन मनोज कुमार महतो ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा आम लोगों के लिए चलायी जा रही योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है. इन लोगों ने कहा कि […]

भगवानपुर : सूर्यपुरा बाजार में जदयू की बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की. संचालन मनोज कुमार महतो ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा आम लोगों के लिए चलायी जा रही योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है.

इन लोगों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए. श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर महतो ने कहा कि श्रमिक मजदूरों के लिए बिहार की सरकार कई योजनाएं चला रही है. कोई मजदूर श्रम संसाधन विभाग से निबंधन कराते हैं तो उसे इस प्रकार लाभ दिया जायेगा.
जैसे कि मातृत्व लाभ, पेंशन लाभ, विकलांगता पेंशन, लाभार्थी चिकित्सालय सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, विवाह के लिए वित्तीय सहायता, भवन मरम्मत, इ- अनुदान योजना, साइकिल के लिए अनुदान योजना, औजार के लिए अनुदान योजना, परिवार पेंशन आदि का लाभ दिया जाता है. श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बातों को रखने का अधिकार सभी को है. देश के कर्णधार मजदूर हैं. देश मजदूर पर टिका हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >