बीहट : बरौनी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय, पपरौर के प्रांगण में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक से जुड़े बिहार ऑटो कामगार यूनियन के ऑटोचालकों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षते राजेश पासवान ने की. इस अवसर पर बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेगूसराय जिला इंटक के अध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि आज पूरे देश में भय और अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ करेंगे आंदोलन
बीहट : बरौनी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय, पपरौर के प्रांगण में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक से जुड़े बिहार ऑटो कामगार यूनियन के ऑटोचालकों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षते राजेश पासवान ने की. इस अवसर पर बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेगूसराय जिला इंटक के अध्यक्ष चुनचुन राय […]

केंद्र और राज्य की सरकार लगातार श्रमिक विरोधी नीतियों पर चलने का प्रयास कर रही है. इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमें आज संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि इंटक ऑटोचालकों के मान-सम्मान एवं हकूक के लिए संकल्पित होकर संघर्ष करेगा.
कार्यक्रम को बेगूसराय जिला यूथ इंटक के अध्यक्ष मो एहशान रिज्वी, जिला कांग्रेस महासचिव सह इंटक नेता डॉ के के राय, बिहार टैंकर चालक उपचालक यूनियन इंटक के जिले यूनिट अध्यक्ष अशोक शर्मा, मो जमाल खान, कांग्रेस नेता राजीव कुमार, अमृत पासवान, रवींद्र कुमार, विजय कुमार, जयराम पासवान, ललन कुमार, तेघड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामबाबू साह, कांग्रेस नेता जीवेश कुमार आदि ने संबोधित किया. इन लोगों ने बिहार ऑटो कामगार यूनियन इंटक की एकता व सांगठनिक क्षमता की मजबूती पर बल दिया.