खाद से लदे पिकअप वैन को अपराधियों ने एनएच 31 से लूटा

बेगूसराय/बलिया : एनएच 31 स्थित जानीपुर ढाला के समीप से सोमवार की अहले सुबह खाद से लदा पीकअप वैन लूट की घटना का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वैन के चालक मुजफ्फरपुर के मनिहारी निवासी संदीप सिंह ने बताया कि रविवार को मुजफ्फरपुर के बजरंग रसायन से पीकअप पर जींक खाद लादकर […]

बेगूसराय/बलिया : एनएच 31 स्थित जानीपुर ढाला के समीप से सोमवार की अहले सुबह खाद से लदा पीकअप वैन लूट की घटना का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वैन के चालक मुजफ्फरपुर के मनिहारी निवासी संदीप सिंह ने बताया कि रविवार को मुजफ्फरपुर के बजरंग रसायन से पीकअप पर जींक खाद लादकर खगड़िया की ओर चला.

जहां बेगूसराय से आगे बढ़ने के बाद बोलेरो पर सवार आठ की संख्या में बदमाश पीकअप का पीछा करने लगा, जिसे बदमाशों के द्वारा बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित जानीपुर ढाला के समीप पीकअप को रोक चालक को हथियार का भय दिखाकर पीकअप से उतारकर बोलेरो पर बैठाया.
वहीं बोलेरो पर सवार तीन बदमाशों ने पीकअप पर सवार हो खगड़िया की ओर चला. बलिया से करीब 20 किलोमीटर आगे जाकर सुनसान जगह देख चालक को बोलेरो से नीचे उतार दिया. इस दौरान बदमाशों ने चालक का मोबाइल व उसके पर्स में रखे करीब चार हजार रुपये भी लूट ली. इसके बाद चालक ने किसी लूट की घटना की सूचना पीकअप के मालिक मुजफ्फरपुर के दिघरा निवासी मुकेश सिंह को दी.
सूचना पर चालक व पीकअप मालिक दोनों बलिया थाना पहुंच कर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है. इस संबंध में एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध जान पड़ता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >