गढ़हारा : पूर्व-मध्य रेल, बरौनी में कार्यरत सहायक लोको पायलट मानदेव साह ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए कटिहार से पटना जाने के दौरान खगड़िया में सोमवार को मौत हो गयी. लोको पायलट का शव उपमंडलीय रेलवे अस्पताल, गढ़हारा पहुंचते ही आक्रोशित लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की.
रेल प्रशासन की लापरवाही से लोको पायलट की हुई मौत
गढ़हारा : पूर्व-मध्य रेल, बरौनी में कार्यरत सहायक लोको पायलट मानदेव साह ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए कटिहार से पटना जाने के दौरान खगड़िया में सोमवार को मौत हो गयी. लोको पायलट का शव उपमंडलीय रेलवे अस्पताल, गढ़हारा पहुंचते ही आक्रोशित लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के विरोध में […]

इस दौरान आक्रोशित रेलकर्मियों ने रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण सहायक लोको पायलट मानदेव साह की जान चली गयी. ओबीसी मंडल मंडल(सोनपुर) मंत्री विमल कुमार ने रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान कटिहार में उक्त लोको पायलट की तबीयत खराब होने पर रेलवे अस्पताल, कटिहार से मेडिकल कॉलेज, कटिहार के लिए भेजा गया.
वहां से फिर पटना के लिए रेफर कर दिया गया. इस दौरान रास्ते में लोको पायलट की मौत हो गयी. मंडल मंत्री श्री कुमार ने रेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर लोको पायलट का इलाज कटिहार या पूर्णिया के पास अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाता तो लोको पायलट की जान बच सकती थी. विलंब के कारण कर्मी की मौत होने का आरोप लगाया है.
साथ ही बताया कि चार-पांच दिनों पूर्व रेलवे अस्पताल, गढ़हारा से मेडिकल फिट दिया गया था. इसको लेकर भी कर्मियों आक्रोश देखा गया. वहीं संतोष शर्मा ने रेल प्रशासन पर इलाज करने के बजाय जवाबदेही से भागने के कारण हमारे सहकर्मी लोको पायलट काल के गाल में समा गये.
वहीं बरौनी जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया था. मौके पर पीएन गुप्ता, मनीष कुमार मनीषी, डीके झा, अमित कुमार, अशोक ठाकुर एवं लाल कुमार समेत अन्य लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के विरोध में रोष जताया. मालूम हो कि बीते रविवार लोको पायलट मानदेव साह मालगाड़ी लेकर बरौनी से कटिहार गये थे. इस दौरान अचानक तबीयत खराब हो गयी थी.
एक नजर
बैठक में 46 में से 30 वार्ड पार्षद हुए शामिल
28 ने प्रस्ताव के विपक्ष में, तो दो ने पक्ष में डाला वोट
वार्ड पार्षदों के आरोपों को मेयर ने बताया निराधार
कहा, सच्चाई व न्याय की हुई जीत