ठनके की चपेट में आने से कई पशुओं की गयी जान

साहेबपुरकमाल : बुधवार को ठनका की चपेट में आने से विभिन्न गांव में तीन मवेशियों की मौत हो गयी और एक मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इन मवेशियों की मौत होने से पशुपालकों में खलबली मच गयी. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में बारिश के दौरान अचानक रघुनाथपुर और हीरा टोल […]

साहेबपुरकमाल : बुधवार को ठनका की चपेट में आने से विभिन्न गांव में तीन मवेशियों की मौत हो गयी और एक मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इन मवेशियों की मौत होने से पशुपालकों में खलबली मच गयी. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में बारिश के दौरान अचानक रघुनाथपुर और हीरा टोल गांव में ठनका के कारण तीन मवेशियों की जान चली गयी.

जिसमें हीराटोल निवासी वीरबल यादव, रघुनाथपुर गांव निवासी ओम राय व श्रीचंदपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव की पशु की मौत हो गयी. जबकि मिथिलेश यादव की एक और गाय झुलस गयी. घटना के समय ओम राय की गाय पीडब्ल्यूडी सड़क से पूरब दियारा में डेरा पर बंधी हुई थी जबकि बीरबल यादव की गाय गांव स्थित दरवाजे पर बंधी हुई थी.
वहीं श्रीचंदपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के गांव से पश्चिम तरफ एनएच 31 श्रीचंदपुर ढाला के समीप डेरा स्थित बथान पर एक ही जगह दो गायें अलग-अलग खूंटे में बंधी हुई थी. घटना के बाद जब पशुपालन पदाधिकारी को फोन पर इसकी सूचना देने की कोशिश की गयी तो मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया. जिससे पीड़ित पशुपालकों में रोष व्याप्त है. नावकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुर में भी ठनका गिरने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >