कुत्ता काटने से मौत मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर प्राथमिकी

साहेबपुरकमाल : छर्रापट्टी गांव में कुत्ता काटने के एक महीना बाद दो लोगों की मौत हो जाने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध थाने में मामला कराया गया है. मृत राजो देवी के पुत्र भागचन कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप […]

साहेबपुरकमाल : छर्रापट्टी गांव में कुत्ता काटने के एक महीना बाद दो लोगों की मौत हो जाने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध थाने में मामला कराया गया है. मृत राजो देवी के पुत्र भागचन कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. आवेदक ने बताया कि 30 अप्रैल को एक पागल कुत्ते ने छर्रापट्टी और मल्हीपुर गांव के कई लोगों को काट लिया था. जिसमे मेरी मां राजो देवी भी कुत्ते का शिकार हुई थीं.

उसी दिन हमने मां को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां इलाज शुरू हुआ. एक महीने में एंटी रैबीज की फुल डोज टीका लगाया गया, फिर भी मेरी मां के पूरे शरीर में विष फैल गया और सात जून को मेरी मां की मृत्यु भी हो गयी. मृतका के पुत्र ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रभावहीन दवा देने के कारण ही मेरी मां की मृत्यु हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया. वहीं ग्रामीण विकास यादव, दिनेश यादव आदि का कहना है कि मरीज को फुल डोज टीका लगाया, फिर भी मरीज की मौत हो गयी जो जांच का विषय है.
इसमें प्रभावहीन दवा देने की आशंका व्यक्त की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पागल कुत्ते के शिकार छर्रापट्टी निवासी बबलू यादव का 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की भी 7 जून को ही मृत्यु हो गयी थी. थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में खलबली मच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >