बखरी : अपने लड़की की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर बाजार में खरीदारी करने पहुंची देवर-भाभी के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 90 हजार रुपये गायब कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर मध्य बाजार के पुरानी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के समीप से घटना उस समय की है जब खगडि़या जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी घूरन तांती का लड़का दिनेश तांती अपने भाभी रामरती देवी के साथ पंजाब नेशनल बैंक से 90 हजार रुपये निकाल कर मध्य बाजार स्थित मार्केटिंग करने लगा.
शादी की खरीदारी करने आयी महिला के पैसे उड़ाये

शादी की खरीदारी करने आयी महिला के पैसे उड़ाये
Copied link
बखरी : अपने लड़की की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर बाजार में खरीदारी करने पहुंची देवर-भाभी के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 90 हजार रुपये गायब कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर मध्य बाजार के पुरानी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के समीप से घटना उस समय […]
उसी समय बैंक से पीछा कर रहे उच्चकों ने उसके बाइक की डिक्की में रखा 90 हजार रुपया डिक्की खोलकर उड़ा लिया. समान खरीदने के बाद कुछ ही देर में जब दोनों देवर-भाभी गाड़ी के पास पहुंचे तो डिक्की खुला मिला और सभी रुपये गायब थे. उसके बाद दोनों के होश उड़ गये.
वहां दोनों को रोते-बिलखते देखा तो लोगों का जमावड़ा लग गया. महिला ने बताया कि दो दिन बाद मेरी पुत्री की शादी है. इसी लेकर बैंक से रुपये निकाल कर खरीदारी कर रहे थे. कुछ ही मिनटों में चोरों ने गाड़ी से रुपये गायब कर दिया. घटना के बाद बखरी थाना के एसआई मनेस कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जूट गये. ज्ञात हो कि बखरी बाजार में इस तरह की घटनाओं में इन दिनों इजाफा हुई है.