जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. नगर के राजा के पोखरा स्थित ईदगाह पर 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी. इसके बाद बड़ी मस्जिद, पैठान टोली स्थित मस्जिद, कसाब मोहल्ला नूरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह से इबादत की. वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य मस्जिदों में भी मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज अदा की. मुसलमान भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा.
अमन और चैन के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ
जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. नगर के राजा के पोखरा स्थित ईदगाह पर 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी. इसके बाद बड़ी मस्जिद, पैठान टोली स्थित मस्जिद, कसाब मोहल्ला नूरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह से […]

ईद को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. छोटे और बड़े सभी ने नया वस्त्र धारण कर एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी और सेवई सहित अन्य लजीज व्यंजनों के लुत्फ उठाये. स्थानीय राजद विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने ईदगाह पहुंचकर लोगों से मिलकर ईद की बधाई दी. इधर ईद को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही. कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के अलावे पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.