हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के सुहृद नगर मुहल्ले में बुधवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. शोर होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]

बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के सुहृद नगर मुहल्ले में बुधवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. शोर होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृत मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र विभीषण कुमार शर्मा (20) के रूप में की गयी है. घटना के बारे में बताया गया कि कमलेश झा के मकान में उक्त मजदूर ढलाई किये गये मकान में पानी डाल रहा था.
इसी दौरान बिजली तार की चपेट में वह आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की पुष्टि लोहियानगर थाना अध्यक्ष रामप्रताप पासवान ने की. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है. सूजा पंसस सुरेश तांती ने पीडि़त परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया.
मजदूर को बचाने के क्रम में युवक जख्मी
बेगूसराय: मजदूर को बचाने के लिए दौड़े पहाड़चक निवासी अमन कुमार शर्मा भी करेंट के चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि घायल अमन शर्मा रिश्ते में मृतक के मामा लगते हैं. इस हादसे के बाद भर्रा गांव में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >