ठोकर से युवक घायल

बेगूसराय : सिंघौल थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के निकट एनएच 31 पर गुरुवार की रात में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार बरियारपुर निवासी दुखन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार घायल हो गये. घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त […]

बेगूसराय : सिंघौल थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के निकट एनएच 31 पर गुरुवार की रात में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार बरियारपुर निवासी दुखन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार घायल हो गये. घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक अपने कार्य स्थल से गांव साइकिल से लौट रहा था. इसी क्रम में पीछे से आर रही एक अज्ञात अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे ठोकर मार दी जिससे उक्त युवक जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >