सर्जिकल स्टाेरों में औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी

ड्रग इंस्पेक्टर ने अलग-अलग सर्जिकल स्टोरों से जांच के लिए सैंपल लिये छापेमारी से दवा व्यवसायियों में हड़कंप बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखड़िया मोहल्ले में बीते दिनों स्पिरिट पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद डीएम के आदेश पर गुरुवार को शहर के कई सर्जिकल स्टोर में सघन छापेमारी की गयी. […]

ड्रग इंस्पेक्टर ने अलग-अलग सर्जिकल स्टोरों से जांच के लिए सैंपल लिये

छापेमारी से दवा व्यवसायियों में हड़कंप
बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखड़िया मोहल्ले में बीते दिनों स्पिरिट पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद डीएम के आदेश पर गुरुवार को शहर के कई सर्जिकल स्टोर में सघन छापेमारी की गयी. मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार, संजीव कुमार, दयानंद प्रसाद एवं नगर थाने के अवर पुलिस निरीक्षक मो. निसार एवं पुलिस बल ने शहर के नगर निगम चौक, आईएमए पथ स्थिति अलग-अलग सर्जिकल स्टोरों में छापेमारी की. मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानों में प्रतिबंधित सर्जिकल स्पिरिट ढूंढ़ा जा रहा है. हालांकि अब तक के छापेमारी में किसी भी दुकान में प्रतिबंधित सर्जिकल स्पिरिट नहीं मिला है.
उन्होंने कहा कि यह छापेमारी अभियान फिलहाल जारी रहेगा. इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने अलग-अलग सर्जिकल स्टोरों से जांच के लिए सैंपल के तौर पर बीटाडीन, डेटॉल, सेवलॉन आदि की बोतलें एकत्र की गयी हैं. जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है. सर्जिकल स्टोरों में शुरू हुई छापेमारी से दवा व्यवसायियों में हड़कंप का माहौल देखा गया. कई दुकानदार छापेमारी की सूचना मिलते ही अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये. मालूम हो कि सूबे में शराबबंदी होने के बाद से आदतन नशेड़ी अब नशा के लिए प्रतिबंधित सर्जिकल स्पिरिट का इस्तेमाल कर रहे हैं. नशेड़ी सर्जिकल स्पिरिट को लेकर उसमें नींबू एवं पानी मिलाकर उसे नशा के लिए पीते हैं. जबकि स्पिरिट की उन बोतलों पर प्वायजन का लोगो छपा होता है. मेडिकल साइंस उसे जहर मानती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >