पेड़ से लटके युवक के शव की हुई पहचान

27 जून की सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ था शव साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के न्यू जाफरनगर गांव से उत्तर दिशा में रेलवे लाइन पार स्थित लाल माता मंदिर के समीप पेड़ से लटके अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है. मृत युवक की पहचान सनहा पूर्वी टोला निवासी […]

27 जून की सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ था शव

साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के न्यू जाफरनगर गांव से उत्तर दिशा में रेलवे लाइन पार स्थित लाल माता मंदिर के समीप पेड़ से लटके अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है. मृत युवक की पहचान सनहा पूर्वी टोला निवासी रामचंद्र शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में रखे शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की पहचान के बाद परिजनों ने थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में रखे शव को प्राप्त किया. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने भी शव की शिनाख्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक पहले दिल्ली में काम करता था.जब वह काफी बीमार हो गया था तो उसकी पत्नी ने उसका इलाज करवाया और स्वस्थ होने पर वह पटना जिला के बख्तियारपुर में काम शुरू किया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मनोज 25 जून की शाम बख्तियारपुर से घर आ रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. 27 जून की सुबह पेड़ में फंदा लगा लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ. पुलिस सभी पहलुओं से इसकी जांच करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >