कटोरिया में हीटवेव की चपेट में आया युवक, लू-वार्ड में चल रहा इलाज

Heatwave Victim : बांका जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है. कटोरिया प्रखंड में एक युवक की तबीयत तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण इतनी बिगड़ गई कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लगातार तेज बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद युवक की स्थिति चिंताजनक हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे लू-वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया प्रखंड की दामोदरा पंचायत अंतर्गत बुढ़ीघाट गांव निवासी राजेंद्र टुडु को हीटवेव की चपेट में आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. राजेंद्र टुडु, दुर्गा टुडु के पुत्र हैं. परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >