देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने खदेड़ कर चतुर्वेदी आश्रम के समीप एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया गया.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर चतुर्वेदी आश्रम के समीप प्रभारी थानाध्यक्ष विक्की कुमार के द्वारा बाइक सवार एक युवक को देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक कुल्हड़िया रहीमगंज निवासी रुपेश तांती बताया जा रहा है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात्री उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पवई चौक पर कुछ अपराधी किस्म के लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने कि फिराक में जुटे हुये हैं. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर पवई चौक की तरफ छापामारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान कुछ युवक पुलिस वाहन को देखकर बाइक से अमरपुर की ओर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर चतुर्वेदी आश्रम के समीप एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया गया. अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब हो गया. बाइक सवार युवक की तालाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ. मौके पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुये बरामद पिस्तौल, कारतूस व बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी टीम में दारोगा राहुल सिंह व सतीश सिंह दल बल के साथ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >