चैती नवरात्र : कलश स्थापना के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना

चैती नवरात्र पर मंदार क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है. गुरुवार से वासंती नवरात्र का शुभारंभ होते ही नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में दुर्गा मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है

बौंसी. चैती नवरात्र पर मंदार क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है. गुरुवार से वासंती नवरात्र का शुभारंभ होते ही नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में दुर्गा मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. हर ओर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. नगर पंचायत स्थित पुरानी हाट दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा पूजा समिति, पुरानी हाट बौंसी द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है. आचार्य माधवन झा के मार्गदर्शन में यजमान प्रकाश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर पूजा का शुभारंभ किया. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है. पूरे क्षेत्र में देवी मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं. इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के चंदन डैम स्थित दुर्गा मंदिर वह अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं. समिति के सक्रिय सदस्यों में राजीव कुमार सिंह, प्रदीप घोष, बंटी कुमार, केशव कुमार, विश्वजीत कुमार, रवि कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >