शोभायात्रा के साथ कुर्माडीह गांव में बैष्णो माता पूजनोत्सव शुरू

प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में श्रीश्री 108 वैष्णो माता पूजनोत्सव सह गौ कृपा कथा के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में श्रीश्री 108 वैष्णो माता पूजनोत्सव सह गौ कृपा कथा के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. शोभायात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब ढाई सौ से अधिक कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कलश शोभायात्रा सुल्तानगंज की पवित्र गंगा से जल भरने के साथ प्रारंभ हुई. श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर पदयात्रा करते हुए गांव के समीप स्थित मंदिर परिसर पहुंची. इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा के दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा गांव की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण करती रही, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएं व्यक्त की. आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गौ कृपा कथा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी प्रवचन देंगी. 26 मार्च की संध्या में पूजनोत्सव का समापन होगा, जिसके बाद भजन-कीर्तन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 27 और 28 मार्च को अखंड रामधुन का आयोजन होगा. इस आयोजन से क्षेत्र में श्रद्धा, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता का माहौल मजबूत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >