बौंसी. नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक मधुसूदन मंदिर में हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय नवाह परायण (रामचरितमानस) पाठ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ. इस पावन आयोजन की शुरुआत होते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया. राम दरबार में हो रहे सामूहिक पाठ की मधुर ध्वनि से श्रद्धालुओं के मन में आस्था और उत्साह का अनोखा संचार हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. मंदिर परिसर को आकर्षक एलईडी लाइटों और भव्य सजावट से सजाया गया है, जिससे रात्रि के समय इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक और अलौकिक प्रतीत होता है. स्थानीय पंडा समाज, आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालु मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं. आयोजकों के अनुसार, क्षेत्र के भक्तजन बड़ी संख्या में भाग लेकर रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में पंडा समाज और धर्मप्रेमी नागरिकों का सराहनीय योगदान है इस अवसर पर पंडित रौशन मिश्रा, यजमान बाबूलाल झा, व्यास राजकुमार झा तथा पाठकगण विमल झा, तपन झा, निर्मल झा, बिट्टू झा, विकास झा, प्रभाकर झा, अमित मिश्रा, अमरजीत झा और आयुष मिश्रा सहित अनेक पंडित नवाह पारायण पाठ में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
मधुसूदन मंदिर में गूंजा रामचरितमानस, नौ दिवसीय नवाह पाठ शुरू
नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक मधुसूदन मंदिर में हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय नवाह परायण (रामचरितमानस) पाठ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ
