कटोरिया. सुईया बाजार स्थित जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर से गुरुवार को हिंदू नववर्ष व वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य पर भैया-बहनों ने प्रभात-फेरी निकाली. इसमें भारत माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही. विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश वर्णवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव व सचिव संजय वर्णवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया. प्रभात-फेरी में छोटे-छोटे बच्चे भगवान, राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व भारत माता की वेश-भूषा में रथ पर सवार रहे. स्कूल परिसर से निकली प्रभात फेरी सुईया बाजार के बजरंगबली चौक होते हुए हाईस्कूल व मध्य विद्यालय के रास्ते पुनः विद्यालय वापस लौटी. इस क्रम में भैया-बहनों द्वारा भारत माता की जय, हिन्दू नव वर्ष मंगलमय हो, वंदे मातरम आदि नारों को बुलंद किया गया. प्रभात-फेरी में शामिल बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा नींबू शरबत, फल, चॉकलेट आदि देकर स्वागत किया गया. झांकी में सीता के रूप में बहन (आकांक्षा), राम (साक्षी), लक्ष्मण (प्रिया), हनुमान (सजन), राधा (लक्ष्मी) कृष्ण (अंकिता), शिव (आरती), पार्वती (अनुष्का), भारतमाता (पंखुड़ी), सरस्वती (श्रीनिका), बाल्यदेवी (समृद्धि) आदि ने भूमिका निभाई. इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजीत मिश्रा, आचार्य मुकेश कुमार, रोहित कुमार, रोहित कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव ,सोनी कुमारी, बेबी कुमारी, संदीप कुमार, खुशबू कुमारी, नंदनी कुमारी, रामानंद साह, मनोज यादव, लक्ष्मी रेडिमेड, , संजय वर्णवाल, दिनेश सिंह, पप्पुदास, बबलू चौधरी एवं रामरंजन वर्णवाल आदि उपस्थित थे.
हिंदू नववर्ष व वासंतिक नवरात्र पर बच्चों ने निकाली प्रभात-फेरी
सुईया बाजार स्थित जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर से गुरुवार को हिंदू नववर्ष व वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य पर भैया-बहनों ने प्रभात-फेरी निकाली
