कांग्रेस नेता के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

रमजान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मंजूरुल हक अंसारी के धोरैया स्थित चलना आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया

धोरैया. रमजान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मंजूरुल हक अंसारी के धोरैया स्थित चलना आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में समाज के विभिन्न समुदायों के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की. व्यंजनों से भरी थाली सभी के बीच परोसी गयी. इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से समाजसेवी एवं दक्षिणी जिला परिषद उम्मीदवार वाजिद अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश पासवान, राजद नेता शेख अलाउद्दीन, अहिरो पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि फजल महमूद, नंदलाल पासवान, चलना के सरपंच बसीरुद्दीन, चलना के पूर्व सरपंच चुनचुन यादव, कपिल मंडल, चलना के पूर्व मुखिया तबरेज आलम, समाजसेवी आसिफ अली, विकास मित्र राजा दास, किसान सलाहकार चंद्रिका दास और परशुराम दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >