शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रखंड अध्यक्ष युवा शंभुशरण यादव की अध्यक्षता में राजद द्वारा युवा राजद चौपाल आयोजित किया गया. चौपाल में जिला युवा राजद अध्यक्ष विशाल यादव सहित अन्य मौजूद थे. चौपाल में आगामी पांच मार्च 2025 को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में होनेवाली राजद युवा चौपाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन किया गया. चौपाल में उपस्थित युवा राजद के नेताओं ने पांच मार्च को पटना में आयोजित होने वाले युवा चौपाल में भाग लेने को लेकर युवाओं को आह्वान किया. चौपाल में युवा भाग लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं पूर्व उप- मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का हाथ मजबूत करें. बताया गया कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद पार्टी को जीत दिलावें, जिससे तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बन सके. इस मौके पर युवा राजद महासचिव विवेक कुमार यादव, राजद युवा उपाध्यक्ष ददन सिंह, डाॅ घनश्याम शर्मा, सोरव यादव, विरेन्द्र यादव, जय किशोर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
