शंभुगंज में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शनिवार को चुटिया बेलारी पंचायत में सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं करसोप पंचायत में मां सीता जीविका महिला ग्राम संगठन रुदपैय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ तहत शनिवार को चुटिया बेलारी पंचायत में सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं करसोप पंचायत में मां सीता जीविका महिला ग्राम संगठन रुदपैय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम आदि के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सन्नी सौरभ, सीएफ अजीत कुमार, रंजन सिंह, बीके कमलेश्वरी मंडल, गुंजेश गुंजन, पेरू दास, अनुपम दास, सीएम अनिता कुमारी, खुशबु कुमारी, रेमा कुमारी, प्रीति कुमारी, राधा देवी, पूनम देवी सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >