संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी

गीतांजलि जीविका महिला ग्राम संगठन पतवारा एवं विरनौधा पंचायत में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन कमरडीह में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया.

करसोप व विरनौधा पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ के तहत रविवार को करसोप पंचायत में गीतांजलि जीविका महिला ग्राम संगठन पतवारा एवं विरनौधा पंचायत में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन कमरडीह में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में वीडियो एवं लिफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार एवं सनी सौरभ, विद्यानंद सिंह,सीएफ अजीत कुमार, रंजन कुमार सिंह, बीके कमलेश्वरी मंडल, गुंजेश गुंजन, अजीत सिंह, संतोष सोनू, संतोष सिंह, बंदना कुमारी, गीता देवी, शोभा कुमारी, गुलशन प्रवीण, पूजा भारती, रांकी रंजन सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >