एक वर्षीय पुत्र के साथ महिला लापता, थाने में शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव से महिला अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ अचानक लापता हो गयी है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव से महिला अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ अचानक लापता हो गयी है. जानकारी के अनुसार, करसोप गांव की महिला घर से बिना किसी को बताये अपने छोटे पुत्र को साथ लेकर निकल गयी और वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो पति ने पुलिस से मदद की मांग की. पीड़ित परिजनों ने पुलिस को प्रेम प्रसंग से मामला जुड़ा रहने की बात कही हैं. बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल में पति और एक अन्य बच्चे को छोड़कर अपने छोटे पुत्र के साथ कथित तौर पर प्रेमी के साथ चली गयी हैं. हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही हैं. पति ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >