आपसी विवाद में महिला को मारकर किया जख्मी

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी ढाका गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारकर जख्मी कर दिया.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी ढाका गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला रीना देवी पति अशोक मंडल ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोस की सुलोचना देवी और उनका पुत्र कौशल कुमार ने मारपीट किया. जिसमें उसका सर फट गया. इसके बाद परिजनों ने जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं मामले को लेकर थाना में भी लिखित आवेदन देकर शिकायत की है.

बड़े भाई ने छाेटे भाई व भभहू काे रस्सी से बांधकर मारा

बांका. सदर थाना क्षेत्र के भदरार गांव में साेमवार काे आपसी विवाद काे लेकर बड़े भाई ने छाेटे भाई व भभहू काे ताड़ के पेड़ में रस्सी से बांधकर मारपीट किया. जख्मी के पुत्र ने मामले की जानकारी डायल 112 काे दी. जिसके बाद डायल 112 के पदाधिकारी एसआई सुनील कुमार,सिपाही अभिमन्यु कुमार, धनंजय कुमार, चंदन कुमार, महिला सिपाही स्वीटी कुमारी भदरार गांव पहुंचे और ताड़ के पेड़ में रस्सी से बंधे दंपति काे खाेला. जबकि आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया. जिसके बाद दंपति ने सदर थाना में मामले काे लेकर आवेदन दिया. जख्मी ज्याेतिष दास ने बताया कि साेमवार की सुबह आपसी विवाद काे लेकर उसके बड़े भाई छत्तीस दास, कारू दास, बद्री दास ने ज्याेतिष दास व उसकी पत्नी संगिता देवी काे ताड़ के पेड़ में रस्सी से बांधकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं पीड़ित के लिखित शिकायत पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >