बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

शहर के वार्ड नंबर 13 जगत पोखर के समीप अवस्थित संस्कृत विद्यालय के पास से एक महिला के द्वारा पांच वर्षीय एक बच्ची की अगवा करने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

अमरपुर. शहर के वार्ड नंबर 13 जगत पोखर के समीप अवस्थित संस्कृत विद्यालय के पास से एक महिला के द्वारा पांच वर्षीय एक बच्ची की अगवा करने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को रोजाना की भांति छात्र-छात्रा पठन-पाठन के लिए विद्यालय में आये थे. करीब 12 बजे विद्यालय में अध्ययनरत नर्सरी वर्ग की छात्रा जगत पोखर निवासी संजीव साह की पांच वर्षीय पुत्री कोमल उर्फ सृष्टि कुमारी विद्यालय के समीप अवस्थित चापाकल पर पानी पीने गयी. तभी एक महिला उक्त बच्ची को चॉकलेट व पैसों का लोभ देकर उन्हें अपने पास बुला लिया और बच्ची के ऊपर कंबल डालकर उन्हें ले जाने का प्रयास करने लगी. ग्रामीणों को आशंका होने के बाद महिला बहियार की तरफ भागने लगी. जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया व मामले की सूचना डायल 112 पर दी. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपित महिला को ग्रामीणों के चंगुल से हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुपर्णा देवी, पति उत्तम कुमार, घर राजगीर बताया. महिला बंगाली भाषा में बोल रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित बच्ची की मां रानी देवी समेत अन्य ग्रामीण थाना पहुंच गये. ग्रामीणों ने बताया कि महिला पांच-छह की संख्या में है, जो अलग-अलग इलाके में तैनात होकर मासूम बच्चों को उठाने का काम करती है. ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपित महिला के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की. पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही. ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके. मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप पर एक महिला को हिरासत में लिया गया है. महिला पर ग्रामीणों ने बच्चा अगवा करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >