धोरैया में नहर में डूबने से महिला की मौत, बकरी चराने गयी थी खेत की ओर

धोरैया के सैनचक गांव के पास नहर में डूबने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला बकरी चराने गई थी और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, खासकर उनके दो छोटे बच्चों पर.

Banka Drowning Death: धोरैया (बांका). धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनचक गांव के समीप नहर में डूबने से 40 वर्षीय बबीता देवी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सैनचक गांव निवासी श्याम दास की पत्नी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

बकरी चराने गयी थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता देवी मंगलवार को नहर के पास बकरी चराने गई थीं. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया या अन्य कारणों से वह गहरे पानी में चली गईं. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया.

अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया मंटू पासवान, वार्ड सदस्य भगत साह एवं अन्य लोगों की सहायता से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Banka Drowning Death: महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार और पुत्री वर्षा कुमारी को छोड़ गई हैं. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >