पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में इन दिनों महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा हैं. ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सामने आया हैं. जानकारी के अनुसार रामनगर गांव के सुंदरी देवी पति अनिल राम को दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के वक्त महिला के पति अनिल मजदूरी करने प्रदेश गये हुए थे. जिसके बाद पीड़ित महिला सुंदरी देवी अपने पुत्र के साथ थाना पहुंचकर गांव के ही अजय राम, कुंदन राम, गुड्डा राम, सुमित कुमार, खुशी राम सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं अजय राम सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >