जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट

जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार राजघाट गांव के वीणा देवी पति स्व. विनोद मंडल को जमीन विवाद में गांव के ही चार लोगों ने गाली- गलौज करना शुरू कर दिया. जब महिला वीणा देवी ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में वीणा देवी को लेकर उसके परिजन थाना पहुंचा. जहां पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. घटना को लेकर जख्मी वीणा देवी ने इलाज कराकर थाना पहुंची और फिर गांव के ही दिनेश मंडल उसकी पत्नी बबीता देवी, अभिषेक कुमार, बादल कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी दिनेश मंडल सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले का जांच पड़ताल कि जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >