बीपीएससी की परीक्षा में विश्वजीत ने मारी बाजी

बीपीएससी की परीक्षा में बाराहाट बाजार के विश्वजीत कुमार ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.

बाराहाट. बीपीएससी की परीक्षा में बाराहाट बाजार के विश्वजीत कुमार ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. विश्वजीत कुमार पिता गणेश प्रसाद साह ने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में ही हासिल की है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बाराहाट में ही हुई है. स्वयं विश्वजीत ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होते ही उन्हें रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. उनकी सफलता पर पूरे बाराहाट बाजार में खुशी का माहौल व्याप्त है. कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामना दी. इसी कड़ी में बाजार के सुनील कुमार सिंह, मदन सिंह, शंकर चौधरी, अविनाश प्रसाद सिंह, निरंजन चौबे, वरुण चौबे, संजीत लाल पाठक सहित कई अन्य लोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >