बीपीआरओ के निरीक्षण में ग्राम कचहरी फुल्लीडुमर मिला बंद, स्पष्टीकरण

दूरभाष पर सरपंच लड्डू सोरेन से जानकारी ली गयी.

फुल्लीडुमर. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के ग्राम कचहरी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ग्राम कचहरी फुल्लीडुमर बंद पाया गया. बीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को ग्राम कचहरी निर्धारित समय तक खुला रहना चाहिए. ताकि ग्राम कचहरी के माध्यम से छोटे-छोटे आपसी विवादों को सरपंच की उपस्थिति में दोनों पक्षों के रजामंदी से सुलझाया जा सके. आगे उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान फुल्लीडुमर ग्राम कचहरी का कार्यालय बंद पाया गया. दूरभाष पर सरपंच लड्डू सोरेन से जानकारी ली गयी. जिस पर सरपंच ने फुल्लीडुमर बाजार में होने की बात बताया. मामले में सरपंच व ग्राम कचहरी के सचिव राजकुमार दास का एक दिन का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >