रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट:
स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर यूजी सेमेस्टर 05 की परीक्षा आगामी 01 जून से होगी. इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. जानकारी देते हुए स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर सीएम कॉलेज बौसी के सत्र 2023-27 के सेमेस्टर 05 के छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा देंगे. परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में ग्रुप सी से जुड़े छात्र छात्रा भौतिकी,रसायन, वनस्पति विज्ञान,जंतु विज्ञान, वाणिज्य,राजनीति शास्त्र सहित श्रम एवं समाज कल्याण विषय की परीक्षा देंगे.प्रथम पाली में 227 छात्र देंगे परीक्षा
प्रथम पाली में कुल 227 छात्र छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे वहीं दूसरी पाली में ग्रुप बी की परीक्षा होगी. ग्रुप ग्रुप बी से जुड़े इतिहास, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राचीन भारत का इतिहास, भूगोल, संगीत एवं अंगिका विषयों के छात्र-छात्रा परीक्षा में भाग लेंगे. द्वितीय पाली में 237 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. प्रभारी प्राचार्य डॉ सिंह ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. यह परीक्षा आगामी 17 जून तक जारी रहेगा
