अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने जिले के रजौन व चांदन थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ दो तस्कर व शराब के नशे में धुत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

बांका. उत्पाद टीम ने जिले के रजौन व चांदन थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ दो तस्कर व शराब के नशे में धुत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव वार्ड नंबर 11 के पास 6 लीटर शराब के साथ कठौन निवासी रुपेश कुमार व चांदन के दर्दमारा चेक पोस्ट के समीप करीब 2 लीटर शराब के साथ न्यू दिल्ली के बसंतपुर थाना क्षेत्र के महिपालपुर चौक, जगदीश कॉलोनी मेट्रो होटल गली नंबर 6डी के निवासी पप्पू कुमार पिता प्रेमनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर से 21 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न जगहों पर अभियान का नेतृत्व विभाग के अवर निरीक्षक मीनू कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार के द्वारा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >