शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बौंसी पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

बौंसी. बौंसी पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिर���्तार किया है. बौंसी थानाध्यक्ष राज रतन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बाजार के गांधी चौक समीप से 18.375 लीटर अंग्रेजी और 13 लीटर देशी शराब के साथ धनकुंड थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी विनय यादव के पुत्र सागर कुमार और रजौन थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी पवन मंडल के पुत्र उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी दल में एसआई राकेश कुमार, अनीश बिहारी के साथ-साथ भारी संख्या में सशस्त्र बल मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >