बांका. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में फिर एक बार बांका जिला ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. फरवरी 2026 की जारी स्टेट रैकिंग में बांका जिला पहले नंबर पर है. यह रैंकिंग बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना ने जारी की है. जिसमें बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न मानकों व उपलब्धियों के आधार पर बांका जिला सुबे में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. मालूम हो कि यह रैंकिंग शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, अपीलों के त्वरित निपटारे, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा प्रभावी अनुश्रवण जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर निर्धारित की जाती है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन की सतत निगरानी, जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रियता तथा शिकायतों के समाधान के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को जाता है. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी लोक शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निपटारे के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं. जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके.
लोक शिकायत निवारण में बांका फिर बिहार में नंबर वन
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में फिर एक बार बांका जिला ने शीर्ष स्थान हासिल किया है
