जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को किया सम्मानित

जिला जदयू कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ

बांका. जिला जदयू कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान नवनिर्वाचित पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने फुल-माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने पार्टी संगठन को और धारदार बनाने पर बल दिया. सम्मान समारोह के दौरान सभी ने एक स्वर में निशांत कुमार को पार्टी में शामिल होने का पर उनका स्वागत किया एवं सभी ने राष्ट्रीय नेतृत्व से इंजीनियर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला प्रवक्ता द्वारका मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, प्रदेश सचिव बासुकी सिंह, भैरव मंडल, नीरज सिंह, सुषमा सिंह, दीपक भारती, सूरज हसदा, अंजनी चौधरी व जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >