भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्तों में भर देता है आध्यात्मिक ऊर्जा

नगर पंचायत क्षेत्र के झपनिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र के झपनिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. शुक्रवार को कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे. दिन भर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा. कथा के दौरान कथावाचक गोपाल भाइ ओझा जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव भक्तों को आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. ऐसे दिव्य प्रसंगों का दर्शन और श्रवण करना स्वयं में सौभाग्य की बात है. इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान गोवर्धन को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए. धार्मिक आयोजन के दौरान भोले बाबा की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गयी, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे.इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश परैया, परशुराम परैया, मोहन मुरमुर, लाल बाबा, सहदेव परैया तथा झपनिया गांव के ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >