मधुसूदन मंदिर में 19 मार्च से नौ दिवसीय नवाह परायण’ रामचरितमानस पाठ का आयोजन

ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में आगामी 19 मार्च (गुरुवार) से नौ दिवसीय नवाह परायण (रामचरितमानस) पाठ का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है

बौसी. ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में आगामी 19 मार्च (गुरुवार) से नौ दिवसीय नवाह परायण (रामचरितमानस) पाठ का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है. यह पावन धार्मिक अनुष्ठान लगातार नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा. इस दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन विधि-विधान के साथ रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा.आयोजन समिति की ओर से पंडा समाज ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से विनम्र अपील की है कि इस पवित्र धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान कर पुण्य कार्य में सहभागी बनें. समिति का कहना है कि भक्तों का छोटा सा सहयोग भी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा. पंडा समाज ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और अपने सहयोग से इसे सफल बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >