अमरपुर में कीचड़ में फिसलकर पलटी स्कूटी, अंडा व्यवसायी समेत दो घायल

अमरपुर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कों पर जमा कीचड़ हादसों का सबब बन रहा है. धर्मराय गांव के पास मंगलवार दोपहर एक स्कूटी फिसलकर पलट गई, जिसमें एक अंडा व्यवसायी समेत दो लोग घायल हो गए.

अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर-कसबा मुख्य पथ पर धर्मराय गांव के समीप मंगलवार दोपहर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में स्कूटी पर सवार अठमाहा गांव निवासी अंडा व्यवसायी समेत दो लोग घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कीचड़ में फंसकर अनियंत्रित हुई स्कूटी

घायलों में अठमाहा गांव निवासी अंडा व्यवसायी इंद्रजीत सिंह और दिवाकर सिंह शामिल हैं. अस्पताल में उपचार के दौरान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ स्कूटी से अमरपुर आ रहे थे. धर्मराय गांव के समीप सड़क पर कीचड़ होने के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉ. विकास सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

बारिश के बाद सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >