कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास में 10वीं की छात्रा मृत मिली, जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम

Kasturba School Student Death : चांदन प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं.

Kasturba School Student Death : चांदन प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्लस-टू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब छात्रावास के एक कमरे में 10वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा मृत मिली. घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. घटना के बाद छात्राओं और शिक्षकों में शोक का माहौल है.

पहाड़पुर गांव की रहने वाली थी छात्रा

मृत छात्रा की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार, छात्रा की सहेली और नौवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि छात्रा ने उससे कहा था कि वह कमरे में जाकर पढ़ाई करेगी. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब वह कमरे में पहुंची तो उसने उसे मृत अवस्था में देखा. इसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया.

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों और विद्यालय में शोक का माहौल

घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं विद्यालय परिवार और सहपाठियों में भी गहरा शोक व्याप्त है. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >