अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गया जेल

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में थाना के एएसआई एंथोनी कुमार पिंटू ने दलबल के सहयोग से यह कार्रवाई की.

धोरैया. थाना क्षेत्र के नया टोला बिरनिया गांव के पास से धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. साथ ही रजौन थाना क्षेत्र के मझगांय निवासी चालक राजकुमार तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में थाना के एएसआई एंथोनी कुमार पिंटू ने दलबल के सहयोग से यह कार्रवाई की. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है. इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >