बांका. शहर स्थित जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो व स्कोर्पियो में टक्कर हो गयी. घटना में टोटो पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी यात्री को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दुर्घटना में टोटो व स्कोर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो से ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई है.
11 बोतल शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने भलजाेर चेकपोस्ट के समीप से 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भलजोर चेक पोस्ट पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान कसबा निवासी वंदना देवी की झोला की तलाशी ली गयी. झोला से 11 बाेतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र से 40 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें केंदुआर गांव निवासी रोहित दास, लखपुरा निवासी नीतीश कुमार, रजौन निवासी लखन दास व बौंसी निवासी बेफन कुमार शामिल है. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया.
चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार
बांका. पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लकड़ीकोला गांव से गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लकड़ीकोला गांव निवासी लक्ष्मण दास पर थाना में चोरी का मामला दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.पुलिस ने किया प्रेमी युगल को परिजन के हवाले
बांका. शहर के करहरिया मोहल्ला से पुलिस ने एक प्रेमी युगल को बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक प्रेमी युगल शादी के नियत से भाग रहे हैं. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को पकड़ कर थाने लायी और दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे, जहां पूछताछ के दौरान प्रेमी युगल ने परिजनों को कहा कि दोनों ने शादी कर लिये है और साथ में ही रहेंगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के सामने पीआर बांड भरवा कर दोनों को सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
