ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं हुई जख्मी

शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्मा गांव स्थित तिलडीहा मोड़ के पास ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन महिलाएं जख्मी हो गयीं.

शंभुगंज. शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्मा गांव स्थित तिलडीहा मोड़ के पास ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन महिलाएं जख्मी हो गयीं. जख्मी महिला फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डिमय गांव के रूबी झा पति जितेंद्र झा, सास गिरिजा देवी पति स्व. फुलेश्वर झा और नंदवाला झा शामिल हैं. घटना के बाद जख्मी तीनों को इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डिमय गांव के रूबी झा अपनी सास गिरिजा देवी और नंदवाला झा के साथ पूजा अर्चना करने के लिये तिलडीहा दुर्गा मंदिर गयी थी. पूजा-अर्चना करने के बाद फिर ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस अपने घर डिमय जा रही थी. उक्त स्थान पर तीखा मोड़ होने से ई-रिक्शा पलट गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉ उमाशंकर के द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत खतरे से बाहर होने पर डिस्चार्ज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >