बच्चों के विवाद में तीन बालक को चाकू से प्रहार कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के ढिमड़ा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर तीन बालक को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के ढिमड़ा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर तीन बालक को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी इमरान खान का पुत्र आलमगान खान (17), अमन खान (15) व अना खान (12) का उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी बालक के मामा ढिमड़ा गांव निवासी जफर आलम ने बताया उनकी बहन एक दिन पूर्व ही अपने बच्चों के साथ दिल्ली से अपने मायके ढिमड़ा गांव आयी है. रविवार की सुबह उनके भांजे व पड़ोसी अनवर अली के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उनके तीनों भांजे गांव के समीप अवस्थित पोखर में स्नान करने गये थे. तभी अनवर अली अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर उनके तीनों भांजे को जख्मी कर दिया. सूचना मिलने पर वह जब अपने अन्य परिजनों के साथ पोखर के समीप पहुंचा तो देखा कि हमलावर फरार हो गया. मामले को लेकर जख्मी के परिजन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >