चोरों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 40 हजार रुपये

थाना क्षेत्र की करहरिया पंचायत अंतर्गत बैदपुर गांव निवासी रविंद्र यादव की बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिये

बैदपुर गांव निवासी व्यक्ति ने बटसार बैंक से निकाली थी राशि धोरैया. थाना क्षेत्र की करहरिया पंचायत अंतर्गत बैदपुर गांव निवासी रविंद्र यादव की बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर में स्टेट बैंक की बटसार शाखा से आया हुआ था. करीब साढ़े 3 बजे शाखा से राशि की निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया. इसके उपरांत वह गौराहाट चला गया. जब उसने बाइक की डिक्की खोलकर देखा तो रुपये गायब थे. पीड़ित ने बताया कि रुपये की निकासी कर झोला में रखते हुए डिक्की में रख दिया था. इसके अलावा उसका पैन कार्ड व पासबुक सहित उसकी पत्नी का पासबुक व आधार कार्ड भी गायब हो गया है. घटना के बाद से पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़ित ने धोरैया थाना को इसकी सूचना दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >