युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल

युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल

कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरबारी गांव में शनिवार को युवकों के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच-बचाव डांट-डपट करने पहुंचे युवक को ही लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में बेहरबारी गांव निवासी रघु यादव के जख्मी पुत्र रोहित कुमार यादव को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जख्मी युवक ने गांव के ही पवन राय, अशोक राय, कैलू राय आदि पर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >