युवक ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर घर से किया बाहर

युवक ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर घर से किया बाहर

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लिया. जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के अशोक दास की शादी वर्ष 2019 में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसदपुर गांव निवासी पूनम कुमारी से हुई थी. शादी के शुरुआती वर्षो में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी दंपती को कोई संतान नहीं हुई. इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग पूनम देवी पर लगातार मानसिक दबाव बनाने लगा. वहीं पीड़िता पूनम कुमारी का आरोप है कि अशोक दास ने बिना मेरे सहमति के दूसरी शादी रचा ली और नई पत्नी को घर ले आया. जब पीड़िता पूनम देवी ने अपने ही घर में सौतन को देखा तो वह आगबबूला हो गयी और पति के दूसरी शादी का विरोध करने लगी. पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पति अशोक दास ने उसके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. घटना के बाद मंगलवार को पीड़िता पूनम देवी अपने पिता के साथ थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >