कैरी शरीफ में उर्स की रौनक, तीसरे दिन मजार पर अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

प्रखंड क्षेत्र के कैरी शरीफ में आयोजित तीन दिवसीय सालाना उर्स पूरी अकीदत और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ.

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के कैरी शरीफ में आयोजित तीन दिवसीय सालाना उर्स पूरी अकीदत और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ. उर्स के तीसरे और अंतिम दिन रहमतुल्लाह अलेही हजरत अब्दुल रहमान शाह कादरी की मजार पर चादरपोशी की गयी. इस मौके पर दूर-दराज इलाकों से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी. उर्स के दौरान मजार परिसर में रौनक बनी रही. अकीदतमंदों की भारी भीड़ के बीच जिक्र-ए-अजकार, फातिहाखानी और दुआओं का सिलसिला जारी रहा. धार्मिक विद्वानों और सज्जादानशीनों ने हजरत अब्दुल रहमान शाह कादरी के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इंसानियत, प्रेम और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया. कार्यक्रम के दौरान नातिया कलाम ने माहौल को और भी रूहानी बना दिया. स्थानीय इंतजामिया कमेटी की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे उर्स शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उर्स में शामिल अकीदतमंदों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >