Banka पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पंजवारा (बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट Banka News : पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान महुआडीह गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव निवासी नंदन कुमार के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि इन दिनों विवाहिता अपने मायके महुआडीह में रह रही थी. परिवार के अधिकांश सदस्य किसी शादी समारोह में गए हुए थे. इसी दौरान बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों एवं आसपास के लोगों को शक हुआ. दरवाजा खोला गया तो विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.सूचना पर पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >