कामतपुर गांव के जख्मी पहुंचे थाना, चार लोगों के विरूद्ध दर्ज कराया केस

कामतपुर गांव के जख्मी पहुंचे थाना, चार लोगों के विरूद्ध दर्ज कराया केस

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर गांव में होली के दिन जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें जख्मी हुए जवाहर मंडल, नंदन कुमार आदि इलाज कराकर सोमवार को थाना पहुंचे. जहां घटना को लेकर गांव के ही अशोक मंडल, मिथिलेश कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. जबकि दूसरे पक्ष के द्वारा भी थाना में लिखित शिकायत की गयी है. जिसमें जवाहर मंडल, नंदन कुमार, सुमित कुमार, लालू कुमार, अनिमेष कुमार, आशीष कुमार को अभियुक्त बनाया गया हैं. मालूम हो कि कामतपुर गांव में होली के दिन ही जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें दोनों पक्षों से क्रमशः आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये थे. घटना के बाद सभी जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सकों ने जख्मी सभी को बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया था. पुलिस ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >